भोपाल: छह महीने आंशिक बंद रहेगा संत हिरदाराम नगर का रेल फाटक

भोपाल, 16 अप्रैल (हि.स.)। भोपाल रेल मंडल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन के पास स्थित रेल फाटक मेंटेनेंस के चलते आंशिक रूप से बंद रहेगा। मेंटेनेंस में लगभग छह महीने का समय लगने का अनुमान है।

रेलवे द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार संत हिरदाराम नगर में किमी संख्या 227/23-25 पर स्थित समपार फाटक क्रमांक-115 पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान खुदाई का कार्य किया जाना है। इस कार्य के दौरान दिनांक 17.04.2024 सुबह 10 बजे से आगामी छः माह तक समपार फाटक क्रमांक 115 सड़क यातायात हेतु आंशिक बन्द रहेगा| इसमें केवल दुपहिया वाहनों को निकलने की अनुमति रहेगी परन्तु तीन पहिया वाहन, चार पहिया वाहन एवं बड़े वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा।

सभी बड़े वाहन वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस समपार फाटक से बकानिया भौंरी स्टेशन की तरफ एक किमी दूर स्थित समपार फाटक संख्या-114 से आवागमन कर सकेंगे। इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग से यातायात चालू रखने के लिए थाना प्रभारी, संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) को उचित व्यवस्था करने हेतु सूचित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश

   

सम्बंधित खबर