मप्रः भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल, 4 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेता आज (गुरुवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा दमोह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल रायसेन, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सतना, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय टीकमगढ़, केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी व ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज दोपहर 2.30 बजे दमोह में पार्टी प्रत्याशी राहुल लोधी का नामांकन दाखिल कराएंगे। दोपहर 2.45 बजे दमोह के नील कमल खेल मैदान में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शर्मा दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से रोड शो में शामिल होकर तीन गुल्ली, घंटा घर, बडा बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और शाम चार बजे दमोह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल रायसेन जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सतना में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय टीकमगढ़ में बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज प्रातः 10.30 बजे बदरवास, दोपहर 2.45 बजे शिवपुरी, सायं 6.45 बजे ग्वालियर एवं रात्रि 9 बजे शिवपुरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

6 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंगरौली व सीधी प्रवास पर

प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे सिंगरौली जिले के बैढ़न के रामलीला मैदान में जनसभा और दोपहर तीन बजे सीधी जिले के स्वयंवर पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री सिंह शाम चार बजे सीधी के पूजा पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक

   

सम्बंधित खबर