गोलकगंज में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

धुबड़ी (असम), 04 अप्रैल (हि.स.)। धुबड़ी जिले के गोलकगंज में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने आज बताया है कि गोलकगंज के बिसनदै गांव में छापा मारकर अवैध रूप से संग्रहीत अंग्रेजी शराब जब्त किया गया।

गोलकगंज के बिसनदै में शराब का अवैध कारोबार ऑनलाइन तरीके से काफी समय से चल रहा था। इस शराब की आपूर्ति फोन कॉल पर की जाती थी। इसके लिए क्यूआर कोड पर पैसे भेजने की व्यवस्था की गयी थी। अवैध रूप से शराब बेचने की यह एक बहुत ही नवीन विधि सामने आई है। लेकिन यह पद्धति भी काम नहीं आ सकी। गोलकगंज पुलिस ने इस धंधे का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में शराब को जब्त कर लिया।

शराब को घर के कपड़े रखने वाली आलमीरा, खिड़की के पर्दे आद जगह पर छुपाकर रखा गया था, ताकि कोई और उसे ढूंढ न सके। गोलकगंज पुलिस द्वारा एक गुप्त स्रोत के आधार पर अभियान चलाते हुए शराब को बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर का मालिक फरार हो गया। बाद में पुलिस ने शराब को जब्त कर थाने आई। फिलहाल शराब कारोबारी की पुलिस तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर