शहर में गणगौर पूजन की मची धूम : तीजणियों ने किया घुड़ला परंपरा का निर्वाह

जोधपुर, 04 अपे्रल (हि.स.)। शहर में इन दिनों गणगौर पूजन की धूम मची हुई है। चारों ओर गणगौर पूजन के गीत गूंज रहे है। महिलाएं घुड़ला परंपरा का निर्वाह कर रही है।

कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर में सामूहिक रूप से गवर पूजन का आयोजन किया जा रहा है। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जोहरी ने बताया कि आराध्य देव शिव और पार्वती के रूप में 16 दिन की गवर ईसर की पूजा अर्चना की जा रही है। रीना राठौड़ ने बताया कि शीतलाष्टमी की शाम को घुडला लाया जाता है व गवर पूजने वाली महिलाओं के घर-घर घुडला घुमाया जाता है और मंगल गीत गाए जाते है। समूह में संतोष गांधी, मीना राठी, प्रेम गांधी, सीमा राठी, उमा, सुशीला, इंदु, मंगला, चंद्रा, सीमा, सुभा, पुष्पा, हेमा, खुशबू, मानसी, प्रीति, महक सहित क्षेत्र की महिलाएं सामूहिक रूप से गवर पूजन कर रही है।

वहीं मीरा पार्क महिला मंडल द्वारा गणगौर पूजन के दौरान ललिता वर्मा, सुधा काबरा, संगीता गांधी, संगीता वर्मा, पूनम वर्मा, पूनम काबरा द्वारा पूजन किया गया।

इसी तरह नागौरियां का बास महिला मंडल की ओर से घुड़ला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला मंडल की सीमा सांखला ने बताया कि प्रथम बार आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। ईसर गंवर के रुप में सजी-धजी परी गहलोत व भूमि सांखला के साथ महिलाओं ने ढोल थाली पर नृत्य किया।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर