सिंगरौली: सफेद मिट्टी की खदान धंसने से एक महिला की मौत, तीन घायल

सिंगरौली, 5 अप्रैल (हि.स.)। पुताई के लिए छुई (सफेद मिट्टी) लेने गई चार महिलाएं अचानक खदान धंसने से गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, पूरा मामला मोरवा थाना क्षेत्र का है। यहां मोरवा के झुमरिया टोला की रहने वाली चार महिलाएं घर की पुताई के लिए कच्ची मिट्टी की खदान में छुई लेने के सिंगरौली चिकित्सालय ले जाया गया। जहां एक महिला को जांच उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिंगरौली चिकित्सालय में मरचुरी की व्यवस्था न होने की वजह से महिला के शव को दूसरे चिकित्सालय में रखा गया है। मोरवा पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा

   

सम्बंधित खबर