भाजपा संगठन ने प्रचार प्रसार किया तेज

महानपुर।
बसोहली विधानसभा क्षेत्र के गांव प्लासी में भाजपा संगठन ने उधमपुर-कठुआ-डोडा भाजपा प्रत्याशी डॉ जितेंद्र सिंह के पक्ष में वोट मांगे। चुनाव प्रचार की बैठक के दौरान भाजपा पहाड़ी जिला बसहोली के प्रधान दर्शन सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने गरीबों के लिए विभिन्न स्कीमों को चलाया और उसका आज लोग लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसहोली अन्य इलाकों को सडक़ माध्यम से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए डॉ जितेंद्र सिंह को फिर से लाना बहुत जरूरी है। इस मौके पर महामंत्री सोनू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करवाया जोकी एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमारे इलाके में विकास कार्यों मैं तेजी लाई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह जोकि लोकसभा का चुनाव तीसरी बार लड़ रहे हैं जबकि बदल दो बार विजय रहे हैं आप तीसरी बार उन्हें विजय बनाकर लोकसभा में भेजें ताकि लोगों के कार्य हो सके। इस मौके पर बस होली विधानसभा कन्वीनर सुमेश, डीडीसी नारायण दत्त त्रिपाठी, डीडीसी तेजिंदर सिंह, बसहोली मंडल प्रभारी रजत सपोलिया, मंडल प्रधान बिंदु, उदित, बसौली विधानसभा विस्तारक  करणवीर और आयोजित प्रेमचंद शर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया और भा जपा के पक्ष में वोट के लिए आग्रह किया।

 

   

सम्बंधित खबर