संधिग्द परिस्थितियों में मिला रविंद्र सिंह का शव

बनी। स्टेट समाचार
 पिछले दो दिनों से लापता रविंद्र सिंह का शव सेवा दरिया बनी से बसोहली की ओर 1 किलोमीटर दूर मिला जबकि रविंदर की तलाश के लिए पिछले दो दिन से अभियान जारी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत रविंद्र सिंह के परिजनों ने बताया है कि रविंद्र सिंह सुबह मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौटा था  फिर घर से निकल गया।उन्होंने बताया कि वह थोड़ा बीमार भी था। उसके ना मिलने कि जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और लोगों ने सेवा दरिया के आसपास उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन वे शुरुआत में नाकामयाब रहे। वीरवार को तलाशी अभियान फिर से उसी स्थान में शुरू किया गया और शव को 
सेवा दरिया में बनी से 1 किलोमीटर दूर नंगा मोड से तलाश लिया गया। पुलिस ने शव की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र पारस राम निवासी बाड़ी के रूप में बताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम उपजीला अस्पताल में करवाया और शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने  मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 1  

 

   

सम्बंधित खबर