भाजपा ने उल्लास पूर्वक मनाया अपना 45वां स्थापना

Party's foundation day celebrated with great enthusiasm

देहरादून, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस अवसर पर आज राजधानी देहरादून के पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

भाजपा के 45वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज भाजपा सबसे बड़ा संगठन बन गया है। इस बार का स्थापना दिवस महत्वपूर्ण है इसका कारण इसी अवसर पर लोकतंत्र के महापर्व का आना है। मुख्यमंत्री ने कहा की इस अवसर पर हम कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं की इस स्थापना दिवस पर तीसरी बार हम प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाए और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर इस बार 2014 और 2019 में जो विजय मिली थी उससे बड़ी विजय दिलाएंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बधाई दी और कहा कि इस स्थापना दिवस पर हम संकल्पित हैं की भाजपा की सरकार तीसरी बार आएं और प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में जीत हासिल करें।

महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का 45 वे स्थापना दिवस पर झंडारोहण किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है यहां पर प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता समय-समय पर पार्टी के द्वारा किया जाता है जब देश का प्रधानमंत्री एक चाय वाला एक फौजी का बेटा मुख्यमंत्री और मुझ जैसा फौजी चार बार का विधायक और मंत्री बन सकता है तो हम सभी कार्यकर्ताओं को सहजता के साथ अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करते रहना चाहिए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने भी सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कि हम सब कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन बड़ा सौभाग्य का दिन है। आज के ही दिन सन् 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। उन्होंने महान विभूतियों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि आज हम सब अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि पूर्वजों के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी अपने स्वर्णिम काल में है। आज केंद्र में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है, जो इस देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा की उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह के द्वारा भी स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह समय बहुत महत्वपूर्ण समय है आने आने वाले चुनाव में हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने बूथ को मजबूत बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने का अत्यधिक प्रयत्न करना हैं।

कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिला कैंट विधायक सविता कपूर राजपुर विधायक खजान दास राज्य मंत्री विनोद उनियाल पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट विनय गोयल प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों बबीता सहोत्रा विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी देवेंद्र पाल मोंटी संकेत नौटियाल सुनील शर्मा राजेश कंबोज मोहित शर्मा विनोद शर्मा उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार अवधेश तिवारी जयपाल बाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे रूद्रेश शर्मा पंकज शर्मा राहुल लारा ज्योति कोटिया अंजू बिष्ट शहजाद खान राहुल पवार आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर