राष्ट्रीय राजमार्ग पर मृत मिला तेंदुए का शावक

चंपावत, 06 अप्रैल (हि.स.)। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट स्थित गुमोद नामक स्थान पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए का शावक मृत अवस्था में पड़ा मिला।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह बोहरा ने आशंका जताई है कि किसी वाहन ने शावक को टक्कर मारी हो, जिससे वह घायल होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर