भारत माता को परम वैभव पर ले जाने में सभी की भूमिका रहे : प्रांत प्रचारक

-आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

नैनीताल, 07 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल शहर में आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ-संचलन किया। इस दौरान कई स्थानों पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। हिन्दू नव वर्ष से पूर्व संघ के संस्थापक सर संघ चालक केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित पथ-संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा व मातृ शक्ति की भूमिका अहम है। देश के अंदर जो उत्साह का निर्माण हुआ है उसे इसी तरह बनाकर रखते हुए भारत माता को परम वैभव पर ले जाने में सभी की भूमिका रहनी चाहिए।

कार्यक्रम में नगर संघचालक राम सिंह, नगर कार्यवाह उमेश बिष्ट, जिला प्रचार प्रमुख नवीन भट्ट, जिला व्यवस्था प्रमुख सर्वप्रिय कंसल, सह-विभाग कार्यवाह राजेंद्र बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, नगर विस्तारक कमलेश, धर्मेंद्र, दीवान, चंदन जोशी, प्रकाश पांडे, दीपक, अभिषेक, मोहित, योगेश, अविराम पंत, भरत, राकेश व गिरीश भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर