हैरिटेज वॉक में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत

जाेधपुर, 7 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच रविवार सुबह केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यहां हैरिटेज वॉक के लिए उम्मेद हैरिटेज पहुंचे। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर क्षेत्र के निवासियों ने इस हैरिटेज वॉक का आयोजन किया था।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि 'मेरा स्वास्थ्य-मेरा अधिकार' के स्लोगन के साथ इस कार्यक्रम में स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप शारीरिक व्यायाम करने की सीख दी गई। हैरिटेज वॉक के बाद शेखावत ने सभी के साथ संवाद किया। सभी ने प्रगतिशील भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प की सराहना की। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शेखावत की धर्मपत्नी नोनंद कंवर सहित परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग हैरिटेज वॉक में शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/ इंदु/सुनील

   

सम्बंधित खबर