लोकसभा चुनाव 2024 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिले के 164 शक्ति केन्द्र: अटोलिया

मंदसौर, 7 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने अपनी चुनाव जीतने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।

इसी क्रम में रविवार को जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर उज्जैन संभाग के क्लस्टर प्रभारी, मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एंव युवा कल्याण विभाग मंत्री माननीय विश्वास कैलाश सारंग, एवं उज्जैन संभाग संगठन प्रभारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती के निर्देशानुसार जिले के समस्त 164 शक्ति केन्द्रों के सम्मेलन हेतु आवश्यक बैठक मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड एंव भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात भाजपा जिला पदाधिकारी गणों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 आप सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारी बहुमत से विजय लक्ष्य को लेकर लड़ा जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व जो भी संगठनात्मक कार्यक्रम हमें संपादित करने हेतु निर्देशित करते है उसके कई सकारात्मक परिणाम हमारी पार्टी को प्राप्त होते है। पूर्व मे भी आप सभी की मेहनत और परिश्रम से गांव चलो अभियान और लाभार्थी संपर्क अभियान को सम्पन्न करने में मंदसौर जिला संगठन की दृष्टि में अग्रणी रहा है। अब हमें शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र सम्मेलन को सफलता पूर्वक सम्पन्न कर शक्ति केन्द्रो पर संगठन का कार्य कर रही पंच परमेश्वर टोली एंव बूथ पर कार्य कर रही बूथ त्रिदेव और बूथ समिति को सक्रिय कर लोकसभा चुनाव में बूथ पर पूर्व परिणामों से 370़ वोट प्राप्त करने का लक्ष्य देना है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अशोक झलौया/मुकेश

   

सम्बंधित खबर