भारत की जीडीपी 6.3 से बढ़कर 6.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान : अश्विनी कुमार
- Admin Admin
- Jan 31, 2025

लखनऊ, 31 जनवरी(हि.स.)। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 स्वागत याेग्य है, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के बाह्य क्षेत्र के लचीलेपन को रेखांकित करता है। वित्तीय वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी 6.3 प्रतिशत से बढ़कर 6.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। वैश्विक प्रतिकूलताओं और बढ़ते संरक्षणवाद पर काबू पाने के लिए निर्यात में छह प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।
फियो अध्यक्ष ने चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिदृश्य से निपटने में सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि सरकार निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता तथा सतत विकास पर निरंतर नीतिगत फोकस की आवश्यकता पर बल दिया है जाे निर्यात क्षेत्र के लिए एक उत्साहजनक संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि एक स्थिर और बढ़ती अर्थव्यवस्था निर्यात-उन्मुख उद्योगों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है। भू-राजनीतिक तनाव, मुद्रा स्फीति और वैश्विक मंदी जैसी चुनौतियों पर सर्वेक्षण की अंतर्दृष्टि को स्वीकार करती है। भारतीय निर्यातकों को उभरते वैश्विक मांग पैटर्न के प्रति चुस्त और अनुकूल रहना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र