तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में पिछड़े समाज की भूमिका महत्वपूर्ण : मनोज जायसवाल

प्रयागराज, 08 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने संगठन और सरकार में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी पिछड़े समाज को सौंपने का कार्य किया। केन्द्र सरकार की कैबिनेट हो या राज्य की, सभी में पिछड़ों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा सरकार ने सौंपी है। अब तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में पिछड़े समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होनी चाहिए।

यह बातें बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने लोकसभा इलाहाबाद के दक्षिणी विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय पर पिछड़ा मोर्चा की बैठक कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज यदि संकल्प ले-ले तो 400 पार का लक्ष्य आसान होगा। उन्होंने पिछड़े समाज के लिए चलाई गई तमाम सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा महानगर अध्यक्ष आनन्द कुमार जायसवाल ने की। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अश्विनी सिंह पटेल, सुभाष सिंह पटेल, राजेश केसरवानी, मनोज कुशवाहा, घनश्याम मौर्या, सतीश प्रजापति, लकी साहू, पार्षद किरन जायसवाल, गौरी शंकर वर्मा, नाटेश्वर सिंह, अजय शर्मा, राम लखन विश्वकर्मा, कमलेश पाल, जय किशन चौरसिया, अमन गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/सियाराम

   

सम्बंधित खबर