भाजपा के प्रचार मंच में आगजनी, आरोप तृणमूल पर

दिनहाटा, 08 अप्रैल (हि.स.)। कूचबिहार जिला अंतर्गत दिनहाटा में मोख्तारेर बाड़ी हाई स्कूल मैदान में बनाये गये भाजपा के प्रचार मंच में आग लगाने का आरोप तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर लगा है। घटना सोमवार सुबह की है। हालांकि, तृणमूल ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

भाजपा का आरोप है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे इलाके में पार्टी की मीटिंग थी। इसी उद्देश्य से मंच तैयार किया गया था। सुबह जब भाजपा नेता मंच पर पहुंचे तो देखा कि मंच जला हुआ है। स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने आरोप लगाया कि तृणमूल के उपद्रवियों ने सभामंच को जलाया है। घटना की सूचना साहेबगंज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर