तृणमूल नेता के गाड़ी में तोड़फोड़, दो घायल

कूचबिहार, 09 अप्रैल (हि.स.)। जिला परिषद के पदाधिकारी कुमार प्रशांत नारायण की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप भाजपा पर लगा है। मंगलवार दोपहर दिनहाटा-2 के नोटाफेला चौपथी इलाके में तनाव फैल गया। घटना में दो तृणमूल कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

इस दिन दोपहर में उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के नेतृत्व में तृणमूल नेता व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए शालमारा इलाके में गए थे। प्रचार के बाद उदयन गुहा जल्दी निकल गए। इसके बाद जब बाकी नेता और कार्यकर्ता जा रहे थे तो कथित तौर पर कूचबिहार जिला परिषद अधिकारी कुमार प्रशांत नारायण की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

तृणमूल के दिनहाटा-2 ब्लॉक अध्यक्ष दीपक भट्टाचार्य ने कहा कि मैं चुनाव प्रचार से लौट रहा था। अचानक भाजपा प्रायोजित उपद्रवियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। जिससे उनके दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

हालांकि, कूचबिहार के भाजपा के जिला सचिव जीवेश विश्वास ने कहा कि सुबह से ही उदयन गुहा के नेतृत्व में उस इलाके में भाजपा के फ्लैक्स-फेस्टून को फाड़ा और तोड़ा जा रहा था। गाड़ी में उनके ही लोगों ने तोड़फोड़ कर इसका दोष भाजपा पर मढ़ दिया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर