तोड़ी गई तमोघ्न घोष के घर की सीसीटीवी, आरोप तृणमूल पर

कोलकाता, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर कोलकाता भाजपा के संगठनात्मक जिलाध्यक्ष तमोघ्न घोष के घर पर लगे सी.सी.टी.वी. तोड़ी गई है। सीसीटीवी तोड़ने का आरोप तृणमूल पर लगा है। तमोघ्न घोष और तापस रॉय ने बुधवार को एम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज करायी। तापस रॉय उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार हैं।

सूत्रों के अनुसार, जब तमोघ्न घोष और तापस रॉय थाने गए उसी समय कई तृणमूल कार्यकर्ता एमहर्स्ट स्ट्रीट थाने के सामने एकत्रित हुए जिसके बाद तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को सम्भाला। बाद में दोनों पक्षों- तृणमूल एवं भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा

   

सम्बंधित खबर