कांग्रेस के नैनीताल-उधमसिंह नगर उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने किया जन संपर्क, मांगा समर्थन

हल्द्वानी, 10 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने बुधवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट से भाजपा की योजनाओं पर कई सवाल पूछे। अग्निवीर योजना के सूत्रधार बन सैन्य परंपराओं का क्यों अपमान किया और आदर्श ग्राम बनाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को क्यो गुमराह किया? सांसद निधि का पूर्ण उपयोग क्यों नहीं कर पाये?

कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा के उम्मीदवार अजय भट्ट से कई सवाल किए। साथ ही उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा और व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा राज में बढ़ती महंगाई और घटते रोजगार से क्षुब्ध होकर शेखर विश्वास, कन्हैया लाल, सुरेंद्र पाल, विकास बिष्ट और पवन बिष्ट समेत कई जमीनी भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सभी ने एक स्वर में भाजपा हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी को आश्वस्त किया कि इस बार रुद्रपुर परिवर्तन का साक्षी बनेगा।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह ने नुक्कड़ सभा में पहुंचे और कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी को जीत का आशीर्वाद दिया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि तराई के किसान और उत्तराखंड के जवान भाजपा राज में सबसे ज्यादा उपेक्षित हैं। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि इस बार भाजपा धर्म जाति के नाम पर कोई खेला नही कर पायेगी, जनता जागरूक है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।

महानगर अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने कहा कि महानगर कांग्रेस भाजपा की पोल खोलने के संकल्प के साथ धरातल पर उतर चुकी है और घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर रही है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नही मिल पाया और उल्टा दोषियों को बचाने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। भाजपा राज में माताएं बहनें सुरक्षित नही हैं। बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हुआ है। आज उम्मीदवार आकाश जोशी ने मुकुंदपुर, आनंद खेड़ा, ग्राम शिवपुर, बागवाला, भगवानपुर, फुलसुंगा, ग्राम भुरारानी, ट्रांजिट कैम्प, भदईपुरा और आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, अनिल शर्मा, हरीश पनेरू, सचिव संगठन नवनीत सती, सुभाष बेहड़, शिल्पी अरोड़ा, मोहन खेड़ा, ओशियन सिंह यादव, ओंकार ढिल्लन, डॉ. रवि चैपड़ा, आप नेता डॉ नारायण हालदार सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं और इंडिया गठबंधन नेताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी के चुनाव प्रचार में सहयोग दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर