केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाएं : नरेंद्र उपाध्याय

जौनपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना के लेकर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता मे बुधवार को बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक मंडल में अन्नदाता सम्मेलन होना तय हुआ है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और जनता के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं को बताएं।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर किसान हितैषी भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौपेंगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/राजेश

   

सम्बंधित खबर