नीरज त्रिपाठी को सांसद बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हमारा संकल्प : मनोज जायसवाल

--केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में इलाहाबाद लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक

प्रयागराज, 10 अप्रैल (हि.स.)। इलाहाबाद लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक बुधवार को सायं केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कहा इलाहाबाद लोकसभा का सांसद नीरज त्रिपाठी को बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प है। सभी प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को अपने दायित्वों की जिम्मेदारियां पूरी तरह संभालना होंगा।

लोकसभा प्रभारी ने समीक्षा कर आगामी कार्यों की रूपरेखा रखते हुए कहा जहां कम वहां हम की सोच के साथ मिशन में जुटें। शीर्ष नेतृत्व ने आज अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित कर प्रयागराज का भावी विकास पुरुष नेता हमको सौंप दिया। लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने कहा अब शिथिलता नहीं चलेंगी। अब तो प्रत्याशी का ऐलान हो गया। अब सभी बूथों पर कमल खिलाने के लिए पूरी शक्ति संकल्प के साथ जुटना होगा।

महानगर ज़िलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कहा सम्पर्क संवाद से यदि कहीं किसी के मन में कटुता है तो वह भी दूर होगी। निर्वतमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि सरल शिक्षित और कार्यकर्ताओं का सम्मान देने वाले प्रत्याशी से चारों तरफ़ खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त कर प्रत्याशी की अग्रिम जीत की शुभकामनाएं और शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर आभार जताकर पांच लाख मतों से जितानें के संकल्प को दोहराया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी अपने विचारों योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनता को अवगत कराते हुए जनसम्पर्क अभियान और बैठकों में शामिल होंगे। संचालन पुष्पराज सिंह पटेल ने किया। बैठक में लोकसभा विस्तारक प्रिंस गुप्ता, लोकसभा कार्यालय प्रभारी जय सिंह पटेल, मुरारीलाल अग्रवाल, राजेश्वरी तिवारी, संतोष त्रिपाठी, बृजेश मिश्र, प्रकाश शुक्ल, कमलेश त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, राजकुमार मिश्र, राजेश केसरवानी आदि रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर