एंटी करप्शन ने पांच हजार रिश्वत लेते हुए घूसखोर को गिरफ्तार किया

बरेली, 07 फरवरी (हि.स.) । भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने जिला उद्योग केंद्र में सहायक प्रबंधक पद पर आसीन कर्मचारी को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जिला उद्योग केंद्र के कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की थी।

आरोप था कि जिला उद्योग के कर्मचारी कौशल श्रीवास्तव ने सब्सिडी का हवाला देते हुए लोन दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कौशल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम की साल की दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

हिन्दुस्थान समाचार /देश दीपक गंगवार/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर