केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार से जब तृणमूल नेता ने पूछे सवाल तो लगा दिया चांटा

कोलकाता, 10 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान अपना आपा खो दिया और एक तृणमूल नेता पर हमला किया है। उस नेता ने केंद्रीय मंत्री से सवाल पूछा था कि पांच सालों में क्या किया है ? बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। सत्ता पक्ष के नेता ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री सुभाष ने खुद उन्हें धक्का दिया था। हालांकि सुभाष सरकार ने कहा, ''तृणमूल नेता के हाथ में पंच (एक प्रकार का लोहे का हथियार, जो हाथ में पहना जाता है) था। इसलिए महिलाओं ने उसका पीछा किया।

सुभाष बुधवार सुबह बांकुड़ा के छतना ब्लॉक के तेघरी इलाके में प्रचार करने निकले थे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हुड वाली कार में गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे थे। करीब 11 बजे सुभाष जगन्नाथपुर जंक्शन पहुंचे। वहां भाजपा प्रत्याशी की तृणमूल नेता व चटना पंचायत समिति सदस्य अबीर मंडल से बहस हो गयी। सामने आए वीडियो में अबीर निवर्तमान सांसद के पास पहुंचे और उनसे पूछा कि उन्होंने पांच साल में क्या किया है। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। उस वक्त सुभाष ने सबसे पहले अबीर के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें अपने पास खींचने की कोशिश की। कथित तौर पर इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल नेता को धक्का देना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसकी पिटाई भी की गई। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बाद सुभाष अपने समर्थकों के साथ चले गए। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर