भाजपा नेत्री के मां के निधन पर कार्यकर्ताओं में शोक

सहरसा,11 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा की माता के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। लाजवंती झा ने बताया कि मेरी माता उमा ठाकुर जो कलावती उच्च विद्यालय एवं फूलदाय बालिका उच्च विद्यालय, बनगांव की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका थी उनका देहावसान 10 अप्रैल बुधवार को हो गया है।

भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन,जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह,भैरव झा,शशिशेखर सम्राट, राजीव रंजन साह, शिवभूषण सिंह,सिद्धार्थ सिंह सिद्धू,नीरज गुप्ता,अभिषेक वर्द्धन,अलका प्रियदर्शिनी, आलोक कुमार,लाजवंती झा,अमरेश कुमार, कुमार आदित्य,रिंकी कुमारी,गीता गुप्ता सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर