विधानसभाध्यक्ष बनने के बाद पहली जोधपुर आए देवनानी

जोधपुर, 12 अप्रेल (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जोधपुर पधारे वासुदेव देवनानी का सिंधी समाज द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संजय चन्दीरमानी ने बताया कि रातानाड़ा स्थित होटल श्रीराम इन्टरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जोधपुर आगमन पर सिन्धी समाज की सभी पंचायतों, सोसायटियों व संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मालाओं, शॉल, दुपट्टा व मोमेन्टो देकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समाज में एक जुटता का संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने समाज की सभी संस्थाओं में एकजुटता रखनी चाहिए व सदैव एक दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहना चाहिए। देवनानी ने अपने उद्बोधन मे जोधपुर सिन्धी समाज से आने वाले लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान करते हुए सभी से इस दिशा में अपने समाज के लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया। उन्होनें कहा कि हमें अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चला कर सभी से मतदान का आग्रह करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत, सिन्घी गुरुसंगत दरबार, सिन्धी पंचायत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, पूज्य सिन्धी हिन्दु पंचायत बासनी, पूज्य सिन्धी पंचायत प्रताप नगर, पूज्य सिन्धी पंचायत रातानाड़ा, सिन्धी पंचायत शक्तिनगर, पूज्य सिन्धी खोड़ी पंचायत, झूलेलाल मण्डली सरदारपुरा, सिन्धु सेना जोधपुर महानगर, सिन्धी महिला मण्डल, सिन्धी पंजाबी सेवा समिति सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ समाजसेवी रमेश खटवानी, लक्ष्मण मूलचंदानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय चन्दीरमानी, पार्षद पायल जानयानी, सुनिल संभवानी, नरेन्द्र फिथानी, हेमु जानयानी, राजू संभवानी, ललित पारवानी, अशोक मूलचंदानी, कमलेश खेतानी, तीर्थ डोडवानी, मुरली गंगवानी, कमलेष मूलचंदानी, विजय संभवानी, राजकुमार परमानी, राज रामचंदानी, सोनिया रामचंदानी, रिया मूलचंदानी सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

   

सम्बंधित खबर