मां सच्चियाय माता मंदिर में शेखावत ने की पूजा अर्चना

जोधपुर/लोहावट, 12 अप्रैल (हि.स.)। लोहावट विधानसभा क्षेत्र में प्रवास पर जाते समय केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ओसियां पहुंचकर मां सच्चियाय माता मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मां के दरबार में धोक लगाई और देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

इस दौरान ओसियां के विधायक भैराराम सियोल, जोधपुर के पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि साथ रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ इंदु/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर