लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ईश्वरनगर मंडल की बैठक

बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता

भागलपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा ईश्वरनगर मंडल की बैठक एक विवाह भवन में मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गयी।

इस बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, पन्ना टीम शामिल रहे। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सदैव कार्यकर्ता सर्वोपरि रहता है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सशक्त मौजूदगी, फिर एक बार मोदी सरकार के लिए अग्रसर होगी। नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास और एनडीए को मिल रहा यह प्रचंड समर्थन निश्चित तौर पर भागलपुर लोकसभा से अजय मंडल को चार लाख वोट से विजयी बनाएगा और मोदी जी को तीसरी बार मां भारती की सेवा का पुण्य अवसर प्रदान करेगा।

लोकसभा प्रभारी अर्जुन शर्मा ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता देश के लिए काम करते हैं। अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर, इदं न मम् के भाव से काम करते हैं। इनके लिए हमेशा से ‘व्यक्ति से ऊपर दल और दल से ऊपर देश रहा है। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मे मुख्य रूप से नभय चौधरी, रोहित पांडेय, ओम भास्कर, डॉ राजीव मुन्ना, डॉ बिहारी लाल, प्रीति शेखर, रूपा देवी, शशि मोदी, राजकिशोर गुप्ता, आशुतोष ढिल्लों, विनोद सिन्हा, रोशन सिंह, रामाशीष सिंह, संजय हरि, सोनी देवी सहित बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर