राजनाथ सिंह ने 10 सालों में विकास कार्यों से बदली लखनऊ की तस्वीर

लखनऊ, 12 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ प्रवास के दौरान अधिवक्ता, व्यवसाईयों और अध्यापकों से जनसम्पर्क और संवाद किया। उन्होंने सांसद राजनाथ सिंह को रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया। पंकज सिंह ने विभिन्न समाज के लोगों से जनसम्पर्क किया और अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील करी।

इस दौरान उन्होंने सांसद राजनाथ सिंह की ओर से 10 सालों में किये गए विकास कार्यों से बदली लखनऊ की तस्वीर भी पेश की। पंकज सिंह ने पायनियर मांटेसरी स्कूल विकासनगर में अध्यापकों से संवाद किया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता भी साथ रहे। पायनियर मांटेसरी स्कूल के निदेशक बृजेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

विधायक पंकज सिंह ने विभिन्न वर्गों से संवाद में सांसद राजनाथ सिंह की ओर से 10 सालों में लखनऊ में किये गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। बताया कि आज कई अंडरपास, फ्लाइओवर, एलिवेटेड रोड, वेंडर जोन, पार्को में ओपन जिम बनने से लखनऊ की तस्वीर बदल चुकी है। जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिली है। बाज़ारों में सुविधाएं बढ़ी हैं, मल्टीलेविंग पार्किंग भी मिली है। सांसद बनने के बाद राजनाथ सिंह के अगले 30 सालों के लिये सोचने का ही ये परिणाम है कि लखनऊ में लगातार विकास कार्य हुए और चल भी रहें हैं।

सीनियर लीगल एडवाइजरों के साथ गोमतीनगर विभूति खंड एल्डिको में रैली मार्क लीगल एडवोकेट एंड लीगल कंसलटेंट कार्यालय की बैठक में ज्वेल पैलेस के संदीप अग्रवाल, डॉ आर के माथुर, वाई डी माथुर, विजय आचार्य, आर के पोरवाल, हंसराज जैन, अशोक भार्गव, देवेश रस्तोगी, व्यापारी नेता प्रभु जालान समेत कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

सादातगंज में नामित पार्षद शिवकुमार यादव (गुड्डू ), अनुराग मिश्र अन्नू और राजाजीपुरम पार्षद शिवपाल संवारिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थनीय लोगों ने विधायक पंकज सिंह का स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/राजेश

   

सम्बंधित खबर