दमोह: सरसंघचालक मोहन भागवत 16 अप्रैल को कुंडलपुर आएंगे

दमोह, 13 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का दमोह प्रवास होने जा रहा है। वह दमोह के सिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पदारोहण समारोह में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः11 बजे मोहन भागवत का आगमन होगा।

ज्ञात हो कि एक बडा महोत्सव यहां मनाया जा रहा है। ब्रम्हलीन आचार्य विद्यासागर महाराज का पद अब समय सागर महाराज को सौंपा जाएगा। इसमें सम्मिलित होने के लिये देश भर से जैन संतों का बडी संख्या में आगमन हो चुका है। लाखों की तादाद में जैन पंथ के अनुयायी ऐतीहासिक पल का साक्षी बनने के लिये लगातार पहुंच रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ हंसा वैष्णव/मुकेश

   

सम्बंधित खबर