भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष कमल खिलाने को रहें तैयार - शिक्षा राज्य मन्त्री

फिरोजाबाद, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को फिरोजाबाद में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें जुट जाना है और हर बूथ पर प्रचंड बहुमत के साथ विजय हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता मूल मंत्र पर सक्रिय रहकर हर देवतुल्य कार्यकर्ताओं को कार्य करना है।

प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री रजनी तिवारी फिरोजाबा लोकसभा क्षेत्र के शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित रामेश्वरम रिसोर्ट स्टेशन रोड शिकोहाबाद में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी है। बूथ का कार्यकर्ता ही लोकसभा में प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा। भाजपा के सभी कर्मठशील बूथ अध्यक्ष फिरोजाबाद लोकसभा सहित पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार है। ऊर्जावान बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस और सपा, बसपा को धराशायी करने का कार्य किया जा सकता है।

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि हम सभी यहाँ एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में एकत्रित हुए है - इस कार्यक्रम का एक ही मूल मंत्र है, मेरा बूथ सबसे मजबूत। और आप सभी को अपने बूथ में विपक्ष को हराना ही नहीं है, बल्कि प्रचंड अंतर से हराना है।

बूथ सम्मेलन को लोकसभा संयोजक व्रन्दावन लाल गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, अरविंद शर्मा, सुनील शर्मा, विधानसभा संयोजक शिकोहाबाद अवधेश पाठक सीए ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राजीव गुप्ता, जिला प्रवक्ता डॉ अमित गुप्ता, आकाश शर्मा, विष्णु सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर