चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन, लोगों ने अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्य

अर्ध्य देते श्रद्धालु

भागलपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। रविवार को श्रद्धालुओं ने चैती छठ पर्व के तीसरे दिन अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। आज व्रत करने वाले सभी व्रती एवं श्रद्धालु सूर्य ढलने से पहले गंगा घाट पर पहुंचे सूर्य भगवान की आराधना की और उन्हें अर्घ्य दिया।

कुछ लोगों ने अपने घरों पर ही छठ पर्व मनाया। वहीं कुछ लोगों ने तालाब और गंगा नदी में जाकर भी इस पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया। कल उगते सूर्य को अर्घ देकर इस चैती छठ पर्व का समापन होगा। छठव्रती महिलाएं कल अपना पारण कर इस पर्व को समाप्त करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर