भगवा क्रांति ने निकाली भव्य शोभायात्रा, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु

भागलपुर, 15 अप्रैल (हि.स)। हर साल की भांति इस बार भी लगातार चौथी बार भगवा क्रांति द्वारा सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में शहर के हजारों लोग शामिल हुए, जिसको लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

यह भव्य शोभायात्रा शहर के घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण किया। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम की भव्य प्रतिमा और झारखंड का भक्तिमय बैंड की धुन थी, जिसके धुन पर श्रीराम भक्त जमकर झूमे नाचे और गाए। पूरा शहर श्री राममय और केसरियामय हो गया। भगवान श्री राम के शोभायात्रा में भागलपुर शहर के हजारों लोग शामिल थे साथ ही भव्य शोभा यात्रा के आयोजन भगवा क्रांति के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/चंदा

   

सम्बंधित खबर