संजय झा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मंत्री रत्नेश सादा एवं कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

सहरसा-कार्यकारी अध्यक्ष

सहरसा,30 जून (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य संजय झा को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा एवं जेडीयू डीसी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन झा सहित कार्यकर्ताओ नें हर्ष व्यक्त किया है। मंत्री सादा ने कहा संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने सें संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि झा निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी द्वारा जो भी दायित्व दिया गया।उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष झा ने कहा कि वे सदैव एक अभिभावक के समान प्यार और स्नेह देने वाले राज्यसभा सदस्य संजय झा जी को जेडीयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर पूरे जेडीयू परिवार वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार का हृदय से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आपके सानिध्य में जेडीयू और मजबूत होकर बिहार के विकास की नई गाथा लिखेगा।वही जनता दल यूनाइटेड को नयी उंचाई प्रदान करेगा।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि संजय झा द्वारा अपने मंत्रीत्व काल में जल संसाधन विभाग द्वारा बाढ से वचाव को लेकर जिस प्रकार बेहतर कार्य को अंजाम दिया। साथ ही सिमरिया का सौन्दर्यीकरण, दरभंगा एयरपोर्ट एवं एम्स अस्पताल निर्माण कार्य से उन्हें विकास पुरुष के रुप मे ख्याति प्राप्त हुई।

वही पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर शालीनता पूर्वक दिन रात लगे रहे।साथ ही उनकी योग्यता कर्मठता ईमानदारी व लगनशीलता के कारण उन्हे कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है।इस अवसर पर जिला जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया सहित आदि कार्यकर्ताओं हर्ष व्यक्त कर शुभकामना दी।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर