उज्जैन: आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी ने खाया था जहर

उज्जैन,15अप्रैल(हि. स.)। रविवार को पंवासा क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते विवाद के बाद जहर खा लिया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी ने आपसी विवाद के कारण जहर खाया था। पुलिस ने सोमवार को मृत पति का पोस्टमार्टम कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक पिता ओंकारलाल 30 वर्ष निवासी मक्सीरोड़ पंवासा मजदूरी करता था। रविवार को उसका पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद बढऩे पर दीपक ने जहर खा लिया। उसे देखकर पूजा ने भी जहर खा लिया व दोनों घर में उल्टियां करने लगे।

10 साल पहले हुई थी शादी : दीपक के भाई मनोज ने बताया कि अंकल कुंजराज दीपक से मिलने उसके घर गये तो उन्होंने दोनों को बेसुध हालत में देखा जिसकी सूचना मनोज को दी। मनोज व अन्य परिजनों ने दीपक और पूजा को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां दीपक की मृत्यु हो गई जबकि पूजा की तबियत ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया। मनोज ने बताया कि करीब 10 साल पहले दीपक और पूजा की शादी हुई थी। उनका कोई बच्चा नहीं है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

हिंदुस्थान समाचार/ललित ज्वेल

   

सम्बंधित खबर