जनता सपा को वोट कर भाजपा के झूठ का देगी जवाब : रागिनी सोनकर

मैनपुरी, 15 अप्रैल (हि.स.)। मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के लिए मछली शहर से विधायक रागिनी सोनकर पहुंची।

उन्होंने इस दौरान सपा ने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन में शामिल हुई और पत्रकारों से बातचीत की। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस बार मैनपुरी में सिर्फ़ और सिर्फ़ साइकिल चलेगी। भाजपा सिर्फ़ झूठ बोलने की पार्टी है। झूठ बोलकर ही चुनाव जीतती है। इस बार जनता उनके झूठ का जवाब सपा को वोट देने जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/जेपी शाक्य/मोहित/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर