रायपुर : गटर की सफाई के दौरान दम घुटने से दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रायपुर में एक बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की गटर सफाई की दौरान दम घुटने से मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रायपुर के लाभांडी में अशोका बिरयानी सेंटर में गुरुवार सुबह साफ-सफाई का काम हो रहा था। इसी दौरान अशोका बिरयानी सेंटर के मैनेजर अपने ही दो कर्मचारी को गटर टैंक की सफाई के लिए उतार दिया। दो कर्मचारी गटर में उतरे और फिर गटर में फंस गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान दोनों बेहोश थे, तत्काल उन्हें वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया गया।

पुलिस के अनुसार एक मृतक धमतरी का और दूसरा जांजगीर जिला का रहने वाला है। मृतक में एक का नाम डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19 साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी है, जबकि दूसरा नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर का निवासी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर