रायगढ़ : कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मेनका सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र

रायगढ़ , 18 अप्रैल (हि.स.)। रायगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मेनका सिंह गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी असली ताकत बताते हुए उन्हें चुनावी प्रचार प्रसार में पूरी ऊर्जा झोंकने की अपील की।

गुरुवार दोपहर तपती धूप होने के बावजूद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जबर्दस्त भीड़ देखने को मिली। कांग्रेस कार्यालय में रायगढ़ सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़ और जशपुर जिले के भी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकसभा उम्मीदवार डॉ. मेनका सिंह के साथ उनके पति डॉ. परिवेश मिश्रा, बहन पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह, बेटी कुलिशा सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, सूरज तिवारी, गोल्डी नायक भी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेनका देवी सिंह का आत्मीय स्वागत भी किया। डॉ. मेनका सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अपनी पूरी ताकत झोंकने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार/रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर