विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 22,441 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, दो नकलची पकड़े गए

गोरखपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2023-24 के अन्तर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में 22, 441 विद्यार्थी शामिल हुए।

बृहस्पतिवार की परीक्षा के लिए कल 23,144 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 703 अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही दो विद्यार्थियों को अनुचित साधन के उपयोग में पकड़ा गया।

विश्वविद्यालय केंद्र पर पहली पाली में कुल 3198 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 224 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2816 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 148 अनुपस्थित रहे।

सेमेस्टर प्रणाली परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कुल 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 2,70,037 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विश्वविद्यालय केंद्र पर करीब 15706 विद्यार्थी सम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रिंस /मोहित

   

सम्बंधित खबर