संप्रेक्षण गृह के चार किशोरों ने पास की मैट्रिक परीक्षा

पलामू, 20 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड अधिविध परिषद ने शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया। पलामू के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सफल हुए। पलामू संप्रेक्षण गृह में रहकर परीक्षा देने वाले चार किशोर ने भी मैट्रिक की परीक्षा पास की। चार में से दो गढ़वा जिले एवं दो पलामू के किशोर शामिल हैं। इनमें से पलामू के दो किशोरों ने क्रमशः 72.08 एवं 60 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गढ़वा के दो किशोरों को द्वितीय स्थान मिला।

हत्या और दुष्कर्म मामले में चारों किशोर को संप्रेक्षण गृह लाए गए थे। अलग अलग स्कूल से जुड़े होने के कारण मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए उनकी तैयारी करायी गयी। डिजिटल क्लाश के अलावा संप्रेक्षण गृह के लिए नियुक्त शिक्षक ने सभी चारों किशोरों की बेहतर तैयारी करायी। उचित मार्गदर्शन और ध्यानपूर्वक पढाई करने के कारण चारों को सफलता मिली। फिलहाल दो किशोर जमानत पर बाहर हैं। यह जानकारी संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

   

सम्बंधित खबर