भाजपा माफिया का अड्डा बन चुकी है : मथुरा दत्त जोशी

देहरादून, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन और प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचारी, व्यभ्यचारी, दुराचारी, बलात्कारी तथा माफिया का अड्डा बन चुकी है। आज पूरे देश के भ्रष्टाचारी, बलात्कारी और माफिया भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने को आतुर हैं।

मथुरा दत्त ने कहा कि पार्टी विद डिफरेंस का मुखौटा ओढ़ने वाली भाजपा की आज की दिशा और दशा देखकर दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा दु:खी होती होगी कि किस भाजपा के लिए उन्होंने अपना सारा जीवन लगा दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में देश के सारे बडे़ भ्रष्टाचारी, खनन माफिया, भू माफिया, महिला दुराचार के आरोपी भाजपा में शामिल हो चुके हैं तथा आज भाजपा उनका अड्डा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग कर जिस किसी भी माफिया, भ्रष्टाचारियों के पीछे ईडी, सीबीआई और आइटी को लगाया, आज वे भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगा कर अपने को पाप मुक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभाओं में ईमानदारी का डपोर शंख बजा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में मंगलसूत्र को नारी के सुहाग का प्रतीक माना जाता है, लेकिन नरेन्द्र मोदी भारतीय नारी के मंगलसूत्र का भी अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी के मंगलसूत्र का कभी भी मान नहीं रखा तथा सात फेरे लेने के बावजूद उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर