पूर्व सांसद सर्वेश सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार, 24 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा) से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे स्व. ठाकुर सर्वेश सिंह की अस्थियां विधि विधान के साथ नमामि गंगा घाट पर गंगा में उनके पुत्र सुशांत सिंह ने प्रवाहित कीं।

इससे पूर्व मुरादाबाद से उनकी अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुयी, जिस पर विभिन्न मार्गों पर श्रद्धाजलि अर्पित की। अस्थि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने अपने नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

गौरतलब है कि सवेश सिंह क्षेत्र के कद्दावर नेता रहे। श्रद्धाजंलि देने वालों में उनके समधी संजीव कौशल, आशुतोष शर्मा, भूषण ननकानी, भारत भूषण शर्मा, विवेक मिश्रा, अधीर कौशिक, उत्तम सिंह चौहान एडवोकेट सहित हरिद्वार और रुड़की से विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर