पति से तंग आई विवाहिता ने खायी जहर, मौत

कौशांबी, 24 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम शरीरा के एक गांव में पति की हरकत से परेशान पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। आरोप है मृतक का पति जुए व शराब का लती है। जिसके चलते वह रोज अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था।

बीती रात भी आरोपी पति ने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। जिससे नाराज़ होकर उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। परिवार की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति फरार है। जल्द उसे अरेस्ट कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पश्चिम शरीरा के दानपुर गांव में संजय कुमार अपनी पत्नी मनीषा देवी व बेटी-बेटे के साथ रहता है। संजय बेरोजगार होने के चलते शराब व जुए का लती हो गया। घर के खर्च को चलाने के लिए उसके पत्नी मनीषा देवी लोगों के खेत में काम कर किसी तरह गुजर वसर कर रही थी। वह अपने बच्चों को बड़ी मुश्किल से पढ़ा रही थी।

परिजनों के मुताबिक मनीष की 4 साल की एक बेटी व 2 साल का एक बेटा है। जिसे वह मेहनत मजदूरी कर प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती थी। उसका पति संजय बेरोजगार होने के चलते गांव के कुछ लोगों की संगति में पद कर शराबी व जुआरी बन गया। मनीषा जो रुपये कमा कर लाती उसका पति शाम को लड़ाई झगड़ा कर उससे छीन लेता और उसके अनायास खर्च कर बर्बाद कर देता।

बीती रात शराब के नसे में संजय घर के अंदर दाखिल हुआ। पत्नी मनीषा ने उसे खाने को खाना दिया। खाना सही न होने का बहाना कर वह मनीषा से झगड़ा करने लगा। उसके बच्चे जग गए। माँ बाप को झगड़ते देख वह सहम कर छिप गए।

आरोप है संजय ने मनीषा को झगड़े के दौरान मारपीट कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी संजय घर के फरार हो गया। पति की पिटाई से आहत मनीषा ने बच्चों को पड़ोसी के घर छोड़ कर अपने घर के कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुबह होने पर उसकी लाश कमरे में पड़ी थी। उसके मुंह से झाग व खून निकला हुआ था।

परिवार की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। पंचायतनामा की कार्यवाही कर पुलिस ने मनीषा के शव को पीएम कार्यवाही के लिए कब्जे में लिया। पुलिस ने सामने मनीषा के बच्चों ने देर रात पिता की सारी करतूत बताई।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया, महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों से तहरीर की मांग की गई है। पीएम कार्यवाही की रिपोर्ट के उपरांत तहरीर का अवलोकन कर मुक़द्दमा दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय कुमार/राजेश

   

सम्बंधित खबर