भूस्खलन के दौरान पत्थर गिरने से एक नाबालिग लड़की की मौत

पुंछ, 10 जुलाई (हि.स.)। पुंछ जिले के मेंढर के चक बोनल्ला इलाके में गुरुवार को भूस्खलन के दौरान पत्थर गिरने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के दौरान एक 11 वर्षीय लड़की पत्थर की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लड़की की पहचान मुख्तार अहमद की बेटी आफिया कौसर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

   

सम्बंधित खबर