दुष्कर्म के आरोपित शराफत अली गिरफ्तार

मुरादाबाद, 17 जून हि.स.)। मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म और अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के मामले में नामजद आरोपित शराफत अली को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित का आरोप था कि आरोपित ने धमकी दी थी कि यदि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की ती वह उसकी दुष्कर्म की वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह के अनुसार, थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बीती 13 जून को थाने में दर्ज कराए मुकदमा आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपित पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। साथ ही आरोपित ने धमकी दी थी कि यदि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की ती वह उसकी दुष्कर्म की वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित कोगिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

-------------

   

सम्बंधित खबर