नारायणगढ़ के मकरामपुर पंचायत कार्यालय में भाजपा का शुद्धिकरण कार्यक्रम

पश्चिम मेदिनीपुर, 19 मई (हि. स.)। नारायणगढ़ ब्लॉक के मकरामपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत कार्यालय में गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण कार्यक्रम किया।

जानकारी के अनुसार, मकरामपुर-एक ग्राम पंचायत कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए और सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया। पूजा के बाद पंचायत कार्यालय परिसर में गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया गया।

भाजपा नेताओं का दावा है कि पिछले लगभग 15 वर्षों से राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार के दौरान इस ग्राम पंचायत कार्यालय से कई तरह के भ्रष्टाचार हुए हैं। उनका कहना है कि पारदर्शी तरीके से कामकाज शुरू करने और प्रशासनिक माहौल को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से यह शुद्धिकरण कार्यक्रम किया गया।

---------------

   

सम्बंधित खबर