पट्टन में चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

बारामुला, 01 जुलाई (हि.स.)। बुधवार दोपहर उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन इलाके के ज़ंगम में चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ज़ंगम में हुई जब बुजुर्ग व्यक्ति चलती ट्रेन की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

---------------

   

सम्बंधित खबर