पंकज शर्मा ने ग्रहण किया उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक का कार्यभार

जयपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक (भारतीय रेल मैनजमेंट सर्विस) के पद पर पंकज शर्मा ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व पंकज शर्मा रेलवे बोर्ड में प्रमुख कार्यकारी निदेशक/विद्युत विकास के पद पर कार्यरत् थे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार पंकज शर्मा, ‘भारतीय रेल इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेवा के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। अपने उत्कृष्ट कैरियर के दौरान पंकज शर्मा ने भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। पंकज शर्मा ने प्रमुख कार्यकारी निदेशक/विद्युत विकास, रेलवे बोर्ड, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल रेल प्रबन्धक, कोटा- पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्य इलैक्ट्रिकल इंजीनियर (निर्माण) तथा मुख्य इलैक्ट्रिकल ट्रेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है।

   

सम्बंधित खबर