गुवाहाटी में फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

गुवाहाटी, 04 जुलाई, (हि.स.)। महानगर के रुक्मिणीगांव फ्लाईओवर पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू बाइक फ्लाईओवर पर खड़े गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के एक वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान दिव्यांशु अग्रवाल के रूप में की गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

-----------

   

सम्बंधित खबर