आवारा कुत्तों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन

मुंबई, 16 नवंबर (हि.स.)। आवारा कुत्तों खिलाफ हो रही अन्यायपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मुंबई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। दादर के शिवाजी पार्क मैदान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। जानवरों के लिए काम करने वाले विभिन्न संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान राज्य सरकार और बीएमसी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जीनत ने कहा कि आवारा कुत्ता के खिलाफ सरकार और बीएमसी अन्यायपूर्ण रवैया अपना रही है। आवारा जानवर अपनी आवाज खुद नहीं उठा सकते। उनके साथ क्रूरता करना उचित नहीं है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, मानवता, करुणा और न्याय के मूल्यों की रक्षा करना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। आवारा कुत्तों को हटाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के आधार पर मुंबई में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए उचित तंत्र, आश्रय, चिकित्सा सुविधाएं और एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) बनाया जाना चाहिए। लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था स्थापित किए बिना कार्रवाई करना अमानवीय, अव्यावहारिक और अन्यायपूर्ण है।

जीनत ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी का मुद्दा उठाते हैं, ऐसी कार्रवाई करके महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की जाती है। जिस तरह दादर में कबूतरों के खाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई, उसी तरह सरकार को आवारा कुत्तों के लिए भी विकल्प उपलब्ध कराने चाहिए। ये जानवर भी इस शहर का हिस्सा हैं। उन्हें भी जीने का अधिकार है। मुंबई युवा कांग्रेस पशु प्रेमियों, पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों और संवेदनशील मुंबईकरों के साथ मजबूती से खड़ी है।

6 नवंबर (हि.स.)।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

   

सम्बंधित खबर