विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री जावेद राणा से की मुलाकात

Demand to accelerate development works; delegations met Minister Javed Rana.


श्रीनगर, 15 जून । विधायक कैसर जमशीद लोन सहित कई प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों ने सिविल सचिवालय में जल शक्ति वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा से मुलाकात कर विभिन्न जनहित और विकास संबंधी मुद्दों को उठाया।

विधायक लोलाब ने अपने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई सुविधाओं में सुधार तथा अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने और जन सेवाओं से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान पर भी जोर दिया। पीर पंजाल क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने की मांग की जबकि अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने सड़कों के ब्लैकटॉपिंग बिजली स्वास्थ्य सुविधाओं और पेयजल जैसी समस्याओं को उठाया। मंत्री जावेद राणा ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

---------------

   

सम्बंधित खबर