डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा, 500 करोड़ रुपये आवंटित

गुवाहाटी, 15 जून, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य सरकार डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए विकासात्मक कार्यों हेतु 500 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य की जनता को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सिलचर में नए हवाई अड्डे के निर्माण तथा रूपसी हवाई अड्डे को लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने की योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए लगभग दो लाख रोजगार अवसर सृजित करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

डॉ. सरमा ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हैलाकांदी, होजाई, बजाली और ग्वालपाड़ा में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।

------------

   

सम्बंधित खबर